सोमवार, 28 दिसंबर 2015

गुरुवार, 13 जून 2013

इण्टरनेट पत्रिका साहित्य मुरादाबाद का हुआ लोकार्पण

 इण्टरनेट पत्रिका साहित्य मुरादाबाद का हुआ लोकार्पण

                            दिनाँक 9 जून, 2013 को अखिल भारतीय साहित्य एवं संस्कृति संस्थान के तत्वावधान में आकाँक्षा विद्यापीठ मिलन विहार मुरादाबाद में लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया।
साहित्य मुरादाबाद का लोकार्पण करते साहित्यकार
                            कार्यक्रम में मुरादाबाद के युवा रचनाकार एवं हिन्दू कॉलेज मे एम. कॉम. अन्तिम वर्ष के छात्र जितेन्द्र कुमार जौली द्वारा सम्पादित तथा मुरादाबाद के साहित्य को समर्पित इण्टरनेट पत्रिका साहित्य मुरादाबाद का लोकार्पण किया गया।
साहित्य मुरादाबाद के बारे में जानकारी देते जितेन्द्र कुमार जौली
                           कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्री वीरेन्द्र सिंह ब्रजवासी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वन्दना से किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित रचनाकारों एवं वक्ताओं ने पत्रिका के लोकार्पण पर जितेन्द्र कुमार जौली एवं पत्रिका परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएँ प्रदान की।
साहित्य मुरादाबाद के लोकार्पण समारोह में श्री जगदीप भटनागर
                          पत्रिका के वरिष्ठ सम्पादक सम्पादक अम्बरीश गर्ग ने बताया कि साहित्य मुरादाबाद मुरादाबाद के साहित्य को दुनिया के कोने-कोने में पहुँचाने का कार्य करेगी और यह पत्रिका शोधकार्य की दृष्टि से उपयोगी सिद्ध होगी।
                          पत्रिका के वरिष्ठ सम्पादक अशोक विश्नोई का कहना था कि यह मुरादाबाद के साहित्य में नवाचार लाने का कार्य करेगी तथा मुरादाबाद के साहित्य को नई दिशा प्रदान करेगी।
साहित्य मुरादाबाद के लोकार्पण समारोह में श्री अशोक विश्नोई
कार्यक्रम अध्यक्ष पुष्पेन्द्र वर्णवाल ने बताया कि यह पहली इण्टरनेट पत्रिका है, जो पूर्णतया मुरादाबाद के साहित्य को समर्पित है। यह साहित्य तथा समाज के मध्य सेतु का कार्य करेगी और इसके द्वारा मुरादाबाद साहित्य का इतिहास लिखा जा रहा है। 

                      पत्रिका के मुख्य सम्पादक जितेन्द्र कुमार जौली ने बताया कि आप इण्टरनेट पर www.sahityambd.blogspot.com टाइप करके मुरादाबाद के साहित्य, सहित्यकारों, उनकी पुस्तकों एवं साहित्यिक गतिविधियों के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हम साहित्य मुरादाबाद के द्वारा मुरादाबाद के साहित्यकारों को इण्टरनेट पर स्थायी स्थान उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। इस पत्रिका में मुरादाबाद के प्रत्येक रचनाकार का पेज तैयार किया जा रहा है, जिसमें उसका सचित्र परिचय एवं रचनाएँ प्रकाशित की जा रही हैं।
                     जौली ने इण्टरनेट साहित्य की दुनिया के जाने माने व्यक्तित्व और साहित्य मुरादाबाद के तकनीकी सलाहकार अवनीश सिंह चौहान को इस पत्रिका के निर्माण का अभिप्रेरणा स्त्रोत बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
                         पत्रिका के साथ-साथ साहित्य मुरादाबाद का फेसबुक अकाउंट, फेसबुक फैन पेज़ तथा फेसबुक ग्रुप भी बनाया गया है और लोग साहित्य मुरादाबाद को ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।
                         कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पुष्पेन्द्र वर्णवाल ने की। मुख्य अतिथि श्री राजेन्द्र मोहन शर्मा श्रृंग एवं विशिष्ट अतिथिति श्री रामदत्त द्विवेदी, कृष्ण कुमार नाज़ एवं श्री जयराम सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री अम्बरीष गर्ग ने किया।
                        कार्यक्रम में शिशुपाल मधुकर, डॉ. राकेश जैसवाल, डॉ. कृष्ण कुमार नाज़, मनोज सम्राट, रवि चतुर्वेदी, सतीश सार्थक, ओमकार सिंह ओंकार, के.पी. सिंह, रघुराज सिंह निश्चल, परवेन्द्र सिंह, अंशुल तिवारी, यशपाल सिंह खामोश, राकेश चक्र, जयराम सिंह, योगेन्द्र सिंह, के.के. गुप्ता, सतीश फ़िगार आदि उपस्थित रहे।

शनिवार, 24 मार्च 2012

टीईटी धारको पर लाठीचार्ज शर्मनाक

चुनाव से पूर्व अखिलेश यादव ने घोषणा की थी कि उनकी सरकार बनने पर टीईटी रद्द कर देंगे। अब सपा सरकार बनने पर 2 लाख से अधिक अभ्यर्थियो को भर्ती रद्द होने का डर सता रहा है।
भर्ती प्रक्रिया को जल्दी पूरा करने, रद्द होने से रोकने और टीईटी की मेरिट के आधार पर भर्ती की माँग लेकर 55 जिलो के 20 हजार अभ्यर्थी लखनऊ पहुँचे और निर्णय लिया कि विधानसभा के सामने होते हुए झूलेलाल पार्क मे अनशन पर बैठेंगे और अखिलेश यादव से मिलेंगे। ये अभ्यर्थी दो लाइने बनाकर शान्तिपूर्वक जा रहे थे। पुलिस ने इन्हे रोका तो जाम लग गया। पुलिस ने कहा अखिलेश जी आ रहे हैं। 1घंटे तक उनके न आने पर लोगो ने आगे बढ़ने कि कोशिश की तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे 3 लोगों का सिर फूट गया तथा 2 दर्जन से अधिक के चोटें आईं हैं। लोगो ने लाठियाँ खाकर भी किसी की सम्पत्ति को एक रुपये का भी नुक्सान नहीं पहुँचाया। सरकार इन्हे उपद्रवी बताकर मामले से पल्ला झाड़ना चाहती है। बिना अखिलेश की अनुमति के बिना कोई पुलिस अधिकारी लाठीचार्ज नही करवा सकता था। अखिलेश यादव ने लाठीचार्ज करवाकर यह साबित कर दिया कि वे युवाओं के हितैषी होने का ढोंग कर रहे हैं। वे सिर्फ भत्ता दे सकते हैं, रोजगार नही।
-जितेन्द्र कुमार जौली

गुरुवार, 15 मार्च 2012

राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति ने किया जितेन्द्र कुमार जौली को सम्मानित

युवा साहित्यकार 
 जितेन्द्र कुमार जौली सम्मानित
 जितेन्द्र कुमार जौली सम्मानित
                          
                              14 मार्च 2012 को राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति द्वारा गायत्री प्रज्ञा पीठ मुरादाबाद में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा युवा साहित्यकार जितेन्द्र कुमार जौली का सम्मान।
                             राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति की ओर से जितेन्द्र जौली को पाँच सौ एक रुपये नकद, शॉल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष अम्बरीश गर्ग ने कहा कि साहित्य के क्षेत्र में युवाओ को बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। क्योंकि साहित्य ही संस्कारो को जन्म देता है इसलिए वे युवा जो साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं प्रशंसा और सम्मान के पात्र हैं। इसी भावना के चलते मुरादाबाद के युवा साहित्यकार जितेन्द्र कुमार जौली को सम्मानित किया गया है।
                             इस अवसर पर रामसिंह निःशंक, योगेन्द्रपाल सिंह विश्नोई, कृपाल सिंह धीमान, रामेश्वर प्रसाद वशिष्ठ, अशोक विश्नोई, योगेन्द्र व्योम, रामदत्त द्विवेदी, मनोज मनु, कृष्ण कुमार नाज़ आदि ने काव्यपाठ किया। योगेन्द्र सिंह, मनोज सम्राट, रमेश कृष्ण आदि लोग उपस्थित थे।

बुधवार, 14 सितंबर 2011

हिन्दी दिवस समारोह में शिवअवतार सरस सम्मानित

हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर गायत्री प्रज्ञा पीठ लाइनपार मुरादाबाद मेँ आयोजित हिन्दी दिवस समारोह में विख्यात बाल साहित्यकार श्री शिवावतार सरस को 6 संस्थाओं (हिन्दी साहित्य संगम, मिलन, अक्षरा, सुकाव्य प्रेरणा मंच, सरस्वती परिवार, उत्कर्ष सेवा संस्थान) की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें श्रीफल, शॉल, प्रतीक चिन्ह एवं मानपत्र भेंट किया गया। हिन्दी भाषा के लिए किये गये योगदान हेतु इनको यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर 'भारतीय गणतंत्र में राष्ट्रभाषा हिन्दी की स्थिति और सुझाव' विषय पर विचार गोष्ठी भी आयोजन की गयी। बाद में हुई कवि गोष्ठी में मनोज कुमार मनु ने कहा,
"लाएं निज व्यवहार में, हिन्दी का उपयोग।
सम्प्रेषण जिसका खरा, समझ सकें सब लोग॥"
शिवावतार सरस ने कहा,
"हिन्दी जननी हिन्दी तरणी, हिन्दी का मैं रखवाला।
हिन्दी हित में जुड़ा जन्म से, हिन्दी ने मुझको पाला॥"
सुमति शर्मा ने कहा,
"हिन्दी भाषा अपमानित है, अपने ही इस राज में,
अंग्रेजी फल फूल रही है, घर दफ्तर के काज में॥"
योगेन्द्र वर्मा व्योम ने कहा,
"ऐसे तो होगा नहीं, हिन्दी का उद्धार।
जब तक हम मन से नहीं, करते अंगीकार॥"
कार्यक्रम अध्यक्ष-शचीन्द्र भटनागर,
मुख्य अतिथि-एस0सी0 सक्सेना,
विशिष्ट अतिथि-राजेश्वर प्रसाद गहोई, मीना नकवी,
सरस्वती वन्दना एवं संचालन- राजेन्द्र मोहन शर्मा श्रृंग।
गोष्ठी मेँ जितेँद्र कुमार जौली, अम्बरीश गर्ग, परवाना कुहाड़िया, रामसिहँ निशंक, ब्रजभूषण गौतम अनुराग, संयम वत्स, अशोक विश्नोई, डॉ0 ओमाचार्य, सतीश सार्थक, रामदत्त द्विवेदी, गिरीश चन्द्र गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्त, के0के0 सक्सैना, कृष्ण कुमार नाज, पुष्पेन्द्र वर्णवाल, प्रेमावती उपाध्याय, मनोज रस्तौगी, शिशुपाल मधुकर, रामेश्वर प्रसाद 'वशिष्ठ', अतुल जौहरी, अवनीश सिहँ चौहान, के0पी0 सिहँ सरल आदि ने काव्यपाठ किया।

बुधवार, 7 सितंबर 2011

हिन्दी दिवस समारोह आमन्त्रण पत्र

मान्यवर,
13 सितम्बर, 2011 को हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर शाम 5 बजे मुरादाबाद की 6 संस्थाओं (हिन्दी साहित्य संगम, मिलन, अक्षरा, सुकाव्य प्रेरणा मंच, सरस्वती परिवार, उत्कर्ष सेवा संस्थान) की ओर से गायत्री प्रज्ञा पीठ लाइनपार मुरादाबाद मेँ हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम मेँ विख्यात बाल साहित्यकार श्री शिवावतार सरस को सम्मानित करने के साथ कवि एवं विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम मेँ आप सादर आमन्त्रित हैँ।
-जितेँद्र कुमार जौली