उद्देश्य

गांगन सेवा समिति के उद्देश्य-

1. विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से छिपी हुई प्रतिभाओ को सामने लाना।

2. सांस्कृतिक, साहित्यिक, मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन करना।

3. साहित्यिक एवं धार्मिक पुस्तकों तथा पत्रिकाओं का प्रकाशन करना।

4. बौद्धिक विकास हेतु पुस्तकालय, वाचनालय एवं मनोरंजन केन्द्रों की स्थापना करना।

5. प्रदूषण एवं जनसंख्या वृद्धि की समस्या के बारे में लोगों को अवगत कराना एवं उन्हे रोकने के लिए प्रेरित करना।

6. विभिन्न मेलोँ एवं कार्यक्रमों में कैम्प लगाकर जनसाधारण की सहायता करना।

7. महिलाओं एवं लड़कियों के लिए सिलाई, कढ़ाई आदि के प्रशिक्षण केन्द्र खोलकर उन्हे प्रशिक्षित करना।

8. विभिन्न घातक रोगों के बारे में लोगों को अवगत कराना तथा इससे बचाव एवं उपचार के उपायों की जानकारी देना।